बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस संकल्पित-सुनील कुमार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस संकल्पित-सुनील कुमार

Thursday, January 5, 2023 | January 05, 2023 Last Updated 2023-01-05T10:29:54Z
    Share
बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस संकल्पित-सुनील कुमार


बिसोली- सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन ग्राम राजपुर में बालिका सुरक्षा दिवस मनाया गया। शिविर में स्वयं सेवकों को सम्बोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने कहा

कि पुलिस विभाग नारी व बालिका सुरक्षा के प्रति पूरी संवेदनशीलता से अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए संकल्पित है। निर्भय होकर टोल फ्री 1090 या यूपी 100 डायल करें। ताकि समय रहते

मनचलों व छेड़खानी करने वालों पर कानूनी शिकंजा कस उनकी हरकतों पर नकेल लगाई जा सके उन्होंने आगे कहा बालिकाओं को अपनी ताकत पहचानने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसी भी

समय वह मुसीबत में हो तो तुरंत यूपी 100 या 1090 डायल करें। प्रधानाचार्य डॉ नरेश चन्द ने कहा कि बालिकाओं की आत्मरक्षा के लिए सेफ्टी पिन, मिर्च पाउडर आदि वह अपने साथ रखे और मुसीबत में इनका प्रयोग करें।


इस अवसर पर शहादत बख्श,नीरज चौहान,परवेज आलम,ललित कुमार,अतुल कुमार शर्मा,कुसमा, लाली,प्रिया, सुधा रानी,हरिशंकर रावल,

आलोक पाठक ,आकाश कुमार सहित सेकड़ो ग्रामवासी रहे।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी राजकुमार शर्मा ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close