सड़क हादसे में एडीएम के अर्दली की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सड़क हादसे में एडीएम के अर्दली की मौत

Saturday, January 28, 2023 | January 28, 2023 Last Updated 2023-01-28T15:25:30Z
    Share
सड़क हादसे में एडीएम के अर्दली की मौत

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, 
शौकत अली रोड पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एडीएम वित्त एवं राजस्व के अर्दलीय  रमेश कुमार की देर रात मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

हादसे में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार के कालोनी निवासी रमेश कुमार जोकि  एडीएम राजस्व एवं वित्त हेम सिंह के अर्दलीय थे। शुक्रवार रात को वह किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे।

 समारोह से वापस आते समय एलआईसी के मोड़ पर अज्ञात वाहन सवार ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वहां गुजर रहे राहगीर उनको आनन फानन में आरिफ सिद्दकी के यहां पर ले गए थे।

उपचार कराने के बाद घर ले गए,लेकिन अचानक  फिर से हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

 सूचना मिलने के बाद अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक की दो बेटी हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close