रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर युवक की गोली मारकर कर दी हत्या फैली सनसनी
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर, जनपद के मिलक थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर- बरेली नेशनल हाईवे पर स्थित मोंगा ढावा के पास सड़क किनारे राहगीरों को एक युवक की लाश मिली । लाश को देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
राहगीरों ने तुरंत सूचना मिलक कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर उसकी शिनाख्त की।
शिनाख्त में युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार युवक बरेली जिले के किला थाना क्षेत्र के चंदन पुर निवासी सचिन कुमार के रूप में हुई।