अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय माता की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय माता की मौत

Tuesday, January 31, 2023 | January 31, 2023 Last Updated 2023-01-31T15:35:18Z
    Share
अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय माता की मौत
----------------------------------------------
विधिवत रूप से किया गया अंतिम संस्कार
मिलक
जनपद रामपुर तहसील मुख्यालय स्थित हाईवे पर आज प्रातः काल भैरव मंदिर के निकट किसी अज्ञात वाहन ने एक गाय माता को टक्कर मार दी अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया अज्ञात वाहन की टक्कर से मोके पर ही गाय माता की मृत्यु हो गई।

मृत्यु उपरांत भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार के नेतृत्व में आस्था युक्त भक्तों ने नगर पालिका परिषद मिलक के प्रशासनिक सहयोग से मृत्यु को प्राप्त गौ माता का अंतिम संस्कार किया ।

भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष लाला राम गंगवार के नेतृत्व में संगठन के तमाम पदाधिकारी तथा प्रशासनिक अमला गौ माता के अंतिम संस्कार में मौके पर पूरी मुस्तैदी के

साथ मुस्तैद रहा तथा विधिवत रूप से गौ माता का अंतिम संस्कार कर धार्मिक तौर पर तथा सामाजिक तौर पर समाज को एक अच्छा मैसेज दिया गया जिसकी सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की

इस दुखद घटना पर मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति संगठन के मंडल सचिव मतलूब ख़ान तथा जिला अध्यक्ष लाला राम गंगवार के नेतृत्व में संगठन के अधिकांश पदाधिकारी तहजी़म और महिपाल गंगवार उपस्थित रहे।
संवाददाता- शब्बन मियां आज़र
--------------------------------------
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close