जनपद कासगंज
उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 ( केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ) के जनपद कासगंज आगमन पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ,
उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 ( केशव प्रसाद मौर्य जी व ब्रजेश पाठक) का कल दिनांक 14.02.2023 को जनपद कासगंज में भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है जिनकी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत,
कासगंज जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा पुलिस लाइन कासगंज में ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया तथा सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया,
इस दौरान एंबुलेंस,फायर सर्विस, सेफ हाउस आदि की बेहतर सुविधाओं के लिए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,
इस दौरान अपर जिलाधिकारी कासगंज, अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज क्षेत्राधिकारी नगर,क्षेत्राधिकारी यातायात, सीएमओ कासगंज व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे,
संवाददाता आशीष तिवारी