तीन दिवसीय सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस संपन्न।
सेल्फ एस्टीम एंड बॉडी कॉन्फिडेंस के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में किशोर किशोरी सशक्तिकरण के नवाचार बताये गए।
मुजरिया-बीआरसी केंद्र कोल्हाई पर संचालित सेल्फ एस्टीम संबंधी तीन दिवसीय प्रशिक्षण में नवाचारों की जानकारी दी गयी।
किशोर किशोरी सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने हेतु संचालित जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों के प्रशिक्षण में प्रशिक्षक फरहत हुसैन,
वीरपाल सिंह व रश्मि वर्मा द्वारा बॉडी कॉन्फिडेंस को विद्यालय में किशोरी बालिकाओ के अंदर जागरूक करने,छात्राओं को अपनी सुरक्षा करने के,
आत्मसम्मान बनाये रखने,सोशल मीडिया से भृमित न होने,हीन भावना से ग्रसित न होने के गुणों को विकसित करने के बिंदुओं को विस्तार से बताया गया