प्रेम जाल में फंसा कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

प्रेम जाल में फंसा कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Wednesday, February 15, 2023 | February 15, 2023 Last Updated 2023-02-15T08:12:48Z
    Share
प्रेम जाल में फंसा कर महिला से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दरोगा के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24)रामपुर, जनपद के मिलक कोतवाली में तैनात दरोगा अमित कुमार के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने खुद को दरोगा की प्रेमिका बताया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

झांसी निवासी एक युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि दरोगा अमित कुमार उसकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। दरोगा ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ संबंध बनाए

 और 26 जनवरी को 2023 को कहीं दूसरी जगह शादी कर ली। युवती का आरोप है कि अमित मेरी मांग में सिंदूर भी भरा चुका है और मेरे गले में मंगलसूत्र बांध चुका है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दरोगा अमित कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है

। एसपी ने अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि एक युवती ने दरोगा पर आरोप लगाए हैं। इस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दरोगा अभी छुट्टी पर चल रहा है।

पीड़ित युवती ने बताया कि अमित से उसकी पहचान चार साल पहले हुई थी। उस समय अमित ने यह कहा कि मेरी नौकरी लग जाने दो मैं

आपके साथ शादी कर लूंगा। इस बीच वह प्राइवेट नौकरी करने लगा। कहा कि दरोगा बन जाऊंगा तो शादी कर लूंगा। लेकिन दरोगा बनने के बाद उसने कहीं और शादी कर ली।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close