सहसवान क्षेत्र के ग्राम धोबई मैं हो रहा है हरे भरे पेड़ों का अवैध कटान वन विभाग मौन।
सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम धोबई में हो रहा है हरे भरे पेड़ों का अवैध कटान जिसमें सहसवान वन विभाग की भूमिका भी सम्मिलित है जिन्हें लाखों रुपए देकर ठेकेदार ने खरीद लिया है बताते चलें सहसवान से चमनपुरा होते हुए
धोबई गांव में सुबह से ही नीम आम पीपल आदि हरे भरे पेड़ों का कटान लगातार हो रहा है जब इसकी शिकायत ग्रामीणों ने वन विभाग को दी तो उन्होंने अपने कानों में तेल डाल लिया और कटान लगातार हो रहा है
यहां पर पीपल के पेड़ भी होने के कारण हिंदू लोगों में रोष फैला हुआ है ठेकेदार बड़ी-बड़ी कटान वाली मशीनों के साथ जनरेटर आदि लेकर बिजली के माध्यम से जोरों से कटान करा रहा है
जो एक लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट आदेश है कहीं भी अवैध कटान नहीं होगा
उसके बावजूद भी बेलगाम होकर लकड़ी कटान माफिया बेधड़क खड़े होकर कटान कर आ रहा है अब देखना है इस मामले में अधिकारी क्या ध्यान देते हैं।