भारतीय किसान संघ ने फूंका बिजली विभाग के जेई का पुतला

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान संघ ने फूंका बिजली विभाग के जेई का पुतला

Friday, February 10, 2023 | February 10, 2023 Last Updated 2023-02-10T10:44:25Z
    Share
भारतीय किसान संघ ने फूंका बिजली विभाग के जेई का पुतला

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,पटवाई। भारतीय किसान संघ द्वारा नरखेड़ा बिजली घर पर किसानों की समस्याओं के समाधान को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाना प्रस्तावित था

जिसके लिए किसान सुबह 11 बजे से ही बिजली घर पर दरिया बिछाकर कर धरना पर बैठ गए और अपनी पंचायत करने लगे।

 और जेई को धरना स्थल पर बुलाकर समाधान करने की मांग करने लगे लेकिन बिजली विभाग के जेई धरना स्थल पर नहीं पहुंचे तभी जिला सह युवा प्रमुख राहुल भारद्वाज ने जिला
 अध्यक्ष आदेश शंखधार को फ़ोन पर जानकारी उपलब्ध कराई उसके बाद जिला अध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंचे और जेई को दो बजे तक धरना स्थल पर आने के लिए कहा

 तथा न आने पर पुतला दहन की चेतावनी दी। उसके बाद भी जेई नहीं पहुंचे। तथा किसानों ने जेई के पुतले की अर्थी तैयार की और पूरे नरखेड़ा

 गांव में घुमाने के बाद मिलक रोड पर लाकर दहन कर दिया इस दौरान बिजली विभाग हाय हाय, जेई नरखेड़ा मुर्दाबाद, भारतीय किसान संघ जिन्दाबाद, भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

 इस मौके पर जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि बिजली विभाग में बहुत से अधिकारी अपनी मनमानी पर उतारू हैं वह किसानों को बेवजह ही परेशान करने में लगे हुए हैं

अनावश्यक बिल भेजे जा रहे हैं। तथा अवैध वसूली की जा रही है। बिजली विभाग अति शीघ्र किसानों की समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से कराए वरना भारतीय किसान संघ बिजली विभाग के खिलाफ़ मोर्चा खोलेगा।

इस अवसर पर मथुरा प्रसाद दिवाकर, राहुल भारद्वाज, प्रेमबहादुर गंगवार, कृष्ण मुरारी शर्मा, राजेन्द्र यादव, राजेश लोधी, राधेश्याम लोधी, राजीव लोधी,

 मुस्तकीम, भोजराज श्रीवास्तव, रवि लोधी, सुदेश शर्मा, सदाकत, आकाश शर्मा, महेन्द्र सिंह, सौरभ शर्मा, मित्रसेन, छोटे लाल, जागन सिंह, परवेज़, चंद्रपाल सिंह यादव आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close