ग्राम पंचायत दनियांपुर में हुआ जन चौपाल का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ग्राम पंचायत दनियांपुर में हुआ जन चौपाल का आयोजन

Friday, February 10, 2023 | February 10, 2023 Last Updated 2023-02-10T15:34:20Z
    Share
ग्राम पंचायत दनियांपुर में हुआ जन चौपाल का आयोजन

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर, आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को जनपद के विकासखंड चमरौआ के अंतर्गत ग्राम पंचायत दनियांपुर में खंड विकास अधिकारी श्री नेमचंद की अध्यक्षता में जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम वासियों की ओर से 6 शिकायतें आई जिसमें 2 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित तथा 4 शिकायतें राशन कार्ड से संबंधित आई। गांव निवासी ख्यालीराम कश्यप ने

 अपनी शिकायत में कहा की उनका खेत चारों ओर दूसरों के खेतों से घिरा हुआ है जिसमें आने जाने का कोई रास्ता नहीं है। खेत में आने जाने को लेकर अन्य खेत वालों से विवाद बना रहता है जिससे परेशानी

का सामना करना पड़ता है। खंड विकास अधिकारी ने उनकी शिकायत को लेखपाल के द्वारा नोट करा कर उनको जल्दी निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। वही 4 शिकायतें राशन कार्ड से संबंधित आई।

शिकायत कर्ताओं का कहना है कि हमें राशन नहीं मिलता हमारे राशन कार्ड को कोटा डीलर ने कैंसिल करा दिया। इस पर खंड विकास

अधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जो लोग पात्र हैं उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना चाहिए हम उनका राशन कार्ड बनवा देंगे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close