खंबे पर लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से हुई मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

खंबे पर लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से हुई मौत

Sunday, February 12, 2023 | February 12, 2023 Last Updated 2023-02-12T14:44:55Z
    Share
खंबे पर लाइन ठीक कर रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से हुई मौत

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर(एन 24): रामपुर जनपद के टांडा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत
ग्राम सैदनगर में आज रविवार को खंभे पर चढ़कर ट्यूबवेल की लाइन जोड़ रहे संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई।

गुस्साए ग्रामीणों ने शव को ग्राम बंजरिया के चौराहे पर रखकर जाम लगाते हुए हंगामा शुरूकर दिया।चौकी इंचार्ज सैदनगर ने पीड़ि‍त परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर जाम खोला गया।

बाद में परिजन शव को घर ले गए। क्षेत्र के गांव सरावा निवासी मुशर्रफ अली पुत्र करामत शाह (24 वर्ष) विद्युत निगम में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्य करता था।

रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब  वह शटडाउन लेकर सैदनगर स्थित एक ट्यूबवेल पर बिजली के खंभे पर चढ़कर लाइन को जोड़ने गया था। वह खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था,

 उसी दौरान अचानक विद्युत सप्लाई चालू होने से करंट लगने से वह जोरदार झटके के साथ जमीन पर आ गिरा। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे ग्रामीण व परिजनों ने उसके शव को ग्राम बंजरिया के चौराहे पर रखकर हंगामा किया। जिसके चलते मार्ग पर जाम लग गया।

ग्रामीणों ने लापरवाही बरतने वाले बिजलीघर के जिम्मेदार अफसर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने तथा मुआवजा दिलाने की मांग की। एक घंटे हंगामा करने के बाद ग्रामीण शव को बिजली घर ले गए और वहां भी हंगामा किया।

  सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अजयवीर सिंह ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई की बात कहकर समझा बुझाकर शांत किया। तब ग्रामीणों ने जाम खोला और शव को घर ले गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close