पहाड़ी गेट स्थित काशीराम कॉलोनी मैं लोग जी रहे हैं दर्द भरी जिंदगी बेखबर रामपुर प्रशासन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पहाड़ी गेट स्थित काशीराम कॉलोनी मैं लोग जी रहे हैं दर्द भरी जिंदगी बेखबर रामपुर प्रशासन

Friday, February 24, 2023 | February 24, 2023 Last Updated 2023-02-24T09:02:12Z
    Share
पहाड़ी गेट स्थित काशीराम कॉलोनी मैं लोग जी रहे हैं दर्द भरी जिंदगी बेखबर रामपुर प्रशासन

रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर,नगर के
पहाड़ी गेट स्थित काशीराम कॉलोनी में आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद ज़फ़र ने लोगों का हालचाल जाना।
आप नेता ने अपने जारी बयान में कहा कि लोगों की हालत देखते हुए लगता है

कि गरीब होना बहुत बड़ा पाप बन चुका है क्योंकि लोग जिस तरह से दर्द भरी जिंदगी गुजार रहे हैं इसकी कल्पना कभी काशीराम कॉलोनी के लोगों ने नहीं की थी।


आप नेता को ब्लॉक नंबर 96 के लोगों ने बताया कि 2 माह से लगातार वह नगर पालिका परिषद रामपुर का दरवाजा खटखटा रहे हैं परंतु कोई भी कर्मचारी यहां पर ब्लॉक सिवरेज को साफ करने के लिए नहीं आ रहा है

सफाई की व्यवस्था बिल्कुल खराब है नाली और नाले चोक हैं सीवरेज का पानी लोगों के किचन में जा रहा है बदबू व गंदे पानी से मच्छर पनप रहे हैं। आए दिन पीने के पानी की समस्या बनी हुई है

बारिश में छतों से पानी टपकता है बिल्डिंग के हालात खस्ता हो चुके हैं इन सब के बावजूद नगर पालिका प्रशासन किसी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।

कई बार नगर पालिका को अवगत कराया जा चुका है परंतु नगरपालिका कर्मचारियों के कान पर जूं भी नहीं रेंगती।
आप नेता ने अपने बयान में कहा

कि एक बार आला अधिकारी काशीराम कॉलोनी का भ्रमण करें और खुद जायजा लें किस तरह की जिंदगी काशीराम कॉलोनी के लोग जीने के लिए मजबूर हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close