श्री ब्रह्मदेव शिव मंदिर, लोची नगला, बदायूं में कल से श्रीमद् भागवत साप्ताहिक कथा का आयोजन
बदायूँ-कल दिनांक-13 फरवरी, 2023 से दिनांक-19 फरवरी, 2023 तक प्रतिदिन समय अपराहन 03:00 से 07:00 के मध्य श्री ब्रह्मदेव शिव मंदिर, लोची नगला,
बदायूं के प्रांगण में श्रीमद् भागवत सप्ताहिक कथा भक्ति ज्ञान का आयोजन बहुत ही हर्षोल्लास के साथ होने जा रहा है। कलश यात्रा कल दिनांक 13 फरवरी,
2023 दिन सोमवार को समय प्रातः 9:00 बजे से आयोजन स्थल से प्रारंभ होकर नई सराय, पुलिस चौकी, रजी चौक, सुभाष चौक, आर्य समाज,
नबाव नौवत राय मंदिर,शहबाजपुर, टिकट गंज, तथा मठिया मंदिर से होते हुए श्री ब्रह्मदेव शिव मंदिर, लोची नगला,बदायूं पर समाप्त होगी।
श्रीमद् भागवत सप्ताहिक कथा के इस आध्यात्मिक रसामृत कार्यक्रम में आप सभी स्रोत भक्त सपरिवार अपने ईष्टमित्रों के साथ प्रेमपूर्वक आमंत्रित हैं।
श्रीमद् भागवत कथा का वाचन वृंदावन के संत श्री श्री 1008 श्री संतदास जी महाराज के प्रिय शिष्य आचार्य पंडित श्री रविकांत पाठक जी महाराज के मुखारविंद से होने जा रहा है।
यह अगामी आध्यात्मिक कार्यक्रम ईश्वरीय अनुकंपा के फलस्वरूप मोहल्ला लोची नगला के निवासियों की विशेष इच्छा के साथ ही
श्री ब्रह्मदेव शिव मंदिर कमेटी के सदस्यों की सहमति और आप जैसे सभी कृपालु भक्तों गणों के परम अतुलनीय सहयोग से होने जा रहा है।