रामपुर शहर की उद्योगपति विष्णु कपूर का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर शहर की उद्योग जगत से जुड़े प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी विष्णु कपूर का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली की एस्कॉर्ट अस्पताल में निधन हो गया । स्व० विष्णु कपूर 1 माह पूर्व हृदयाघात से भी पीड़ित हो गए थे।
इस शोक संदेश को सुनते ही शहर के उद्योग जगत एवं समाजसेवी संस्थाओं में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय विष्णु कपूर बेरोजगार लोगों को रोजगार प्रदान करते थे साथ ही साथ समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर संस्थाओं को दान भी देते थे।
उनके निधन पर आईआईए रामपुर चैप्टर ने अपनी ओर से बैठक कर अपने सभी सदस्यों की ओर से शोक व्यक्त किया। शोक सभा में चेयरमैन विपिन गुप्ता, श्रीश गुप्ता, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल,
कपिल आर्य, मुन्नन खान, एसके गुप्ता, मनोज गर्ग, दीपक गोयल, संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, उमेश अग्रवाल, अरविंद नंदा, रमेश अग्रवाल, राजू गुप्ता, संजीव अग्रवाल, इमरान शमसी, सौरभ दीक्षित आदि ने शोक व्यक्त किया।