जनपद बदायूं के दो शिक्षक हुए सम्मानित

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद बदायूं के दो शिक्षक हुए सम्मानित

Sunday, February 5, 2023 | February 05, 2023 Last Updated 2023-02-05T14:13:32Z
    Share
जनपद बदायूं के दो शिक्षक हुए सम्मानित

प्रदेश के नवाचारी शिक्षकों के लिए निपुण भारत मिशन के । अंतर्गत लखनऊ में आयोजित शैक्षिक - गुणवत्ता सेमिनार एवं एडूलीडर्स यूपी अवार्ड वितरण समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर और सराहनीय कार्य के लिए जनपद के दो शिक्षकों को सम्मानित किया है।

शनिवार को लखनऊ के औद्योगिक क्षेत्र सरोजनी नगर में निपुण भारत के अंतर्गत शैक्षिक गुणवत्ता सेमिनार एवं एडूलीडर्स यूपी अवार्ड का वितरण किया गया।
 सेमिनार के मुख्य अतिथि विजय किरण आनंद महानिदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश रहे। उन्होंने जनपद बदायूं से राजीव भटनागर (इंचार्ज प्रधानाध्यापक) उच्च प्राथमिक विद्यालय अफजलपुर बुधेती,

 दहगवा एवं श्रीमती विभा चाहर
सहायक अध्यापक,उच्च प्राथमिक विद्यालय सपरेडा, दातागंज प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

राजीव भटनागर ने अपनी पीपीटी के साथ सेमिनार में प्रेजेंटेशन दिया जिसको मुख्य अतिथि ने सराहा।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close