हत्या कर फरार हुए बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान दबोचा
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन24): शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर निवासी रोहिताश की उसी गांव के 5 बदमाशों ने गुरुवार की रात मिल कर हत्या कर दी।
हत्या कर बदमाश शब को भी अपने साथ ले गए। शुक्रवार सुबह शाहबाद कोतवाली पुलिस की कांबिंग के दौरान शाहबाद रामगंगा पुल के पास दो बदमाश श्रीपाल तथा रामनिवास ढकुरिया रोड पर जाते मिले। पुलिस ने शक होने पर उन्हें दबोचना चाहा।
तभी बदमाशों ने अपने आपको गिरता देख पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पुलिस की गोली दोनों के पैरों में लगी जिससे वह घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों बदमाशों को कब्जे में कर रोहिताश की हत्या के बारे में जानकारी ली। बदमाशों से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने