अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदारटक्कर, मौके पर ही दोनों की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदारटक्कर, मौके पर ही दोनों की मौत

Friday, March 10, 2023 | March 10, 2023 Last Updated 2023-03-10T10:24:07Z
    Share
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी जोरदार
टक्कर, मौके पर ही दोनों की मौत

रामपुर/ उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24): रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर बाइक पर सवार दो युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त लगी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जैसा कि आपको बताते चलें कि हादसा रामपुर बरेली नेशनल हाईवे स्थित शहजाद नगर थाना क्षेत्र के रामपुर बाईपास जीरो पॉइंट पर बीती गुरुवार की रात का है

जहां थाना क्षेत्र के ककरौआ गांव निवासी राकेश राठौर पुत्र बेदराम राठौर तथा शंकरलाल पुत्र बृजलाल दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर किसी काम से गए थे। गुरुवार की देर रात दोनों घर वापस आ रहे थे

उसी समय बाईपास के शहजादनगर स्थित जीरो पॉइंट पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

 हादसे की मिली सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई तथा पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में कर उनकी शिनाख्त की। शिनाख्त के

बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी हादसे की सूचना दी। हादसे की सूचना मिलते ही

परिजनों में कोहराम मच गया तथा दोनों के परिजन घटनास्थल पर ही पहुंच गए। बाद में परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close