स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर नामांकन को प्रेरित किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर नामांकन को प्रेरित किया गया।

Saturday, April 1, 2023 | April 01, 2023 Last Updated 2023-04-01T11:20:32Z
    Share
स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर नामांकन को प्रेरित किया गया।


 नवप्रवेशी बच्चों को विद्यालय में पहले दिन निःशुल्क पुस्तके प्रदान की गई।
      परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत रैली निकालकर नामांकन की प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया वहीं विद्यालयों में नए एडमिशन वाले बच्चों को किताबें प्रदान की गईं।

     खंदक स्थित उच्च प्राथमिक व प्राथमिक विद्यालय पर स्कूल चलो अभियान की रैली का शुभारंभ एआरपी राजन यादव व जमील अहमद द्वारा किया गया।स्कूली बच्चों के साथ स्टाफ ने गांव में नामांकन को बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली साथ ही एआरपी के कर कमलों से बच्चों को पुस्तको का वितरण कराया गया

   इस अवसर पर एआरपी राजन यादव व जमील अहमद ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुये कहा कि 6 साल से 14 साल तक के प्रत्येक बालक बालिका का नामांकन शत प्रतिशत कराना सभी का उद्देध्य है

 इस पुनीत कार्य मे सभी अपना सहयोग प्रदान करें।विद्यालय में आज मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

    इस अवसर पर ग्राम प्रधान,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष,प्रधानाध्यपिका माहेश्वरी देवी,सुमनलता,प्राची शर्मा,देवेंद्र सिंह,अनिल कुमार,राजकुमार सहित अभिभावक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close