ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर रास्ते में खेल रही बालिका की हुई मौत
रामपुर/उत्तर प्रदेश
रामपुर (एन 24):रामपुर, मसवासी के सीतारामपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली के डाले की चपेट में आकर एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल हुई में अस्पताल ले जाने से पूर्व भी उसकी मौत हो गई
जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। बिना पुलिस कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। मंगलवार को मोहम्मद आजाद की 4 वर्षीय पुत्री काबिया नूर कब्रिस्तान के निकट सीतारामपुर मार्ग पर खेल रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली के
डाले की चपेट में आकर वह गिर गई डाले की चोट इतनी खतरनाक थी कि उसका सिर फट गया। वह मरणासन्न होकर नीचे गिर गई। किसी तरह राहगीर गंभीर अवस्था में बच्ची को उठाकर एक डॉक्टर के यहां ले गए,
लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। जिस ट्रैक्टर ट्राली से बालिका की मौत हुई, वह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की ट्रैक्टर ट्राली बताई गई है।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम समेत अन्य कानूनी कार्रवाई कराने से साफ इंकार कर दिया। पुलिस को इस बाबत तहरीर देकर कार्यवाही न करने की गुहार लगाई।