निराश्रित गौवंश कर रहे हैं किसानों की फसलों को तबाह : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

निराश्रित गौवंश कर रहे हैं किसानों की फसलों को तबाह : शंखधार

Wednesday, May 17, 2023 | May 17, 2023 Last Updated 2023-05-17T10:58:35Z
    Share
निराश्रित गौवंश कर रहे हैं किसानों की फसलों को तबाह : शंखधार 

निराश्रित गौवंशों से किसानों की फसलों में हो रहे नुक़सान को बचाए जाने तथा एक गौवंश द्वारा की किसान को मौत के घाट उतारने पर दस लाख रूपये की सहायता राशि दिलाए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के द्वारा आज दिनांक 17 मई 2023 दिन बुधवार को कस्बा मिलक के अंबेडकर पार्क में सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर


 उपजिलाधिकारी राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि पूरे जनपद रामपुर में निराश्रित गौवंशों की संख्या अत्याधिक होने के कारण किसान बहुत परेशान हैं।

 गौवंशों के झुण्ड के झुण्ड जिस ओर भी निकल जाएं उस ओर की फसलों को नष्ट कर देते हैं। किसान रात दिन खेतों में रहकर अपनी फसलों की रखवाली कर रहे हैं। आए दिन किसानों के साथ हादसे भी हो रहे हैं क्षेत्र में कुछ गौवंश बहुत खूंखार हैं


 जिन्हें अगर कोई किसान अकेला दिखाई दे जाए तो उसे मौत के घाट उतार देते हैं। ऐसा ही एक हादसा ग्राम नादरगंज तहसील शाहबाद जिला रामपुर निवासी नोनी सिंह पुत्र श्री दान सहाय को एक खूंखार गौवंश के द्वारा दिनांक 14 मई को मौत के घाट उतार दिया गया है।


आगे कहा कि किसान तो पहले सी बहुत परेशान हैं कभी अत्याधिक वर्षा हो जाने से तो कभी सूखा पड़ जाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उसके बाद यह निराश्रित गौवंश फसलों में नुकसान करके किसानों को वर्वाद कर रहे हैं


तथा किसानों की जानें भी ले रहे हैं किसानों की रात की नींद और दिन चैन छिन चुका है। ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे जनपद रामपुर में सड़कों व जंगलों में घूम रहे निराश्रित गौंवंशों से निजात दिलाई जाए तथा जिस किसान की मृत्यु गौवंश के द्वारा की गई है


 उसके परिवार को न्यूनतम दस लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान की जाए। और यह दोनों ही महत्वपूर्ण कार्य दिनांक 31 मई तक पूर्ण करके हमें अवगत कराया जाए।


अन्यथा कि स्थिति में भारतीय किसान संघ द्वारा दिनांक 05 जून से अंबेडकर पार्क रामपुर में बेमियादी धरना प्रदर्शन प्रारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर रमेश चन्द्र, गजराम सिंह, रामवीर सिंह, वीरेश शर्मा,


राहुल भारद्वाज, भूपसिंह, लोधी, मोहन लाल प्रजापति, अजय शर्मा, वीरपाल गंगवार, मोहन स्वरूप, अरविन्द शर्मा, धीरज शर्मा, धनश्याम कुर्मी, राजीव लोधी,


देवेन्द्र गंगवार, इरशाद हुसैन, याकूब हुसैन, पवन कुर्मी, भोजराज श्रीवास्तव, मुस्तकीम, मुरारी शर्मा, डोरी लाल, यादराम, नरेश गंगवार आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close