तिराह गांव में हुई घटना के लिए खण्ड विकास अधिकारी ज़िम्मेदार : शंखधार
रामपुर(मिलक)। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि 7 अप्रैल को खण्ड विकास अधिकारी मिलक धीरेन्द्र कुमार को फ़ोन करके अवगत कराया था कि ग्राम तिराह और डंडिया में निराश्रित गौवंश सड़कों पर तथा किसानों के खेतों में पहुंचकर फसलों में नुक़सान कर रहे हैं
इनको बृहद गौ केन्द्र में संरक्षित कराया जाए लेकिन खण्ड विकास अधिकारी ने ज़बाब दिया था कि वह सभी गौवंश दोनों गांव के मंदिरों पर रहते हैं उनसे किसी को कोई परेशानी नहीं तथा वह सभी सुरक्षित हैं।
आदेश शंखधार ने कहा कि उस समय अगर हमारी बात पर ध्यान दिया गया होता तो शायद आज यह दिन देखने को नहीं मिलता। कई गौवंशों की जान बचाई जा सकती थी। और आज जो यह बेहद ही दुखद घटना घटित हुई है