*सबका साथ और सबका विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

*सबका साथ और सबका विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है*

Tuesday, May 9, 2023 | May 09, 2023 Last Updated 2023-05-09T11:39:28Z
    Share
*क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता: हरिओम पाराशरी* 

*अपने आप को दलाली के ठेकेदार समझने वाले भूमाफिया जाएंगे जेल*

*सबका साथ और सबका विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है*

बदायूँ/बिसौली : आज भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के भावी प्रत्याशी हरिओम पाराशरी अनुज ने अपने कार्यालय पर मीडिया से वार्तालाप कर नगर की जनता को यह संदेश दिया। कि अब तक विकास के नाम पर  नगर की जनता को गुमराह किया गया अगर जनता का साथ मिला तो चहुमुखी विकास की गंगा बहाने का काम करूंगा पहली प्राथमिकता नगर
१-श्री नाथ जी मंदिर का जीर्णोद्धार
२-जाम की समस्या से मुक्ति के लिए बाईपास
३-साईं बिहार सहित अन्य कॉलोनियों में जल भराव की समस्या से मुक्ति
४- दलाल और भ्रष्टाचारी या तो दलाली बंद करके अपना काम करेंगे या जेल में होंगे।
५-बहुसंख्यक समाज को प्राथमिकता
६-बौद्ध स्थल का निर्माण
७-बिसौली नगर की अलग श्मशान भूमि
विकास के लिए जो भी आवश्यक होगा ,ऐसे प्रत्येक कार्य के लिए संकल्पित हूँ। सुंदर पार्क की सौगात दिलाने का काम मेरी प्राथमिकता रहेगी। बता दें वही हरिओम पाराशरी  ने कई मुद्दों पर चर्चा कर मीडिया को अवगत कराया समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति का समुचित विकास कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना मेरा लक्ष्य है। इसके लिए नगर में पक्की सड़क, बिजली, पेयजल, नाली, सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरा लक्ष्य रहेगा। कुछ मोहल्लों की सड़कें आज भी टूटी हुई पड़ी हुई है। जिन सड़कों का आज तक निर्माण नहीं कराया गया जनता को पांच साल तक सिर्फ धोखे में रखा गया।

*ब्यूरो चीफ राहुल शंखधार की रिपोर्ट*
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close