ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुए डंपर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुए डंपर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी

Saturday, June 24, 2023 | June 24, 2023 Last Updated 2023-06-24T15:39:53Z
    Share
ओवरटेक करते समय अनियंत्रित हुए डंपर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी


रामपुर, स्वार रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने रोडवेज बस को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार तीन लोगों को मामूली चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और उसके चालक को पकड़कर चौकी पर ले आई।


आपको बताते चले कि राजस्थान डिपो की बस सवारियां भरकर हल्द्वानी जा रही थी। शनिवार सुबह बस जैसे ही स्वार रोड से गुजर रही थी तभी अचानक तेज रफ्तार ओवरटेक कर रहे अनियंत्रित डंपर ने बस को जोरदार टक्कर मार दी।


हादसे के बाद बस मे बैठी सवारियों ने चीख-पुकार मचाना शुरू कर दी। ऊधर मौका देख आरोपी डंपर चालक अपने वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने डंपर चालक का पीछा किया।


खेमपुर के पास रोड पर दूसरे वाहन को खड़ा कर डंपर और चालक को पकड़ लिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर और चालक अपने कब्जे में कर चौकी ले आई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close