*कांग्रेस कमेटी के सदस्यों की चाय पर चर्चा*
National 24 live
बग्रेन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन जनाब शाहनवाज आलम साहब के निर्देश पर चलाए जा रहे कार्यक्रम चाय पर चर्चा दलित मुस्लिम एकता संवाद आज चौथे दिन भी जारी रहा बदायूं जनपद के कस्बा बगरैन में संगठन के जिला चेयरमैन हाजी नुसरत अली के नेतृत्व में विपिन सक्सेना व जाहिद भाई चाय वालों की दुकान पर दलित मुस्लिम संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नुसरत अली ने कहा कि आज समाज के हर वर्ग को संविधान बचाने के लिए आगे आना चाहिए आज के मौजूदा दौर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जनता की आवाज उठा रहे हैं उसी तरह जनता को भी उनका साथ देना चाहिए यह कार्यक्रम 15 जून से 25 जून तक जिले के विभिन्न कस्बों में चलाया जाएगा कार्यक्रम में शिरकत करने वाले अल्पसंख्यक विभाग के जिला उपाध्यक्ष सलीम अंसारी साहब जिला कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव जी जिला महासचिव किशन वीर मौर्या जी डॉक्टर जीशान न्याय पंचायत अध्यक्ष आबिद अंसारी सदाकत अली दिलशाद नूरी अंसार अहमद समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे