आगामी त्योहारों को लेकर संभ्रांत नागरिकों की बैठक कोतवाली मिलक में संपन्न
मिलक -कोतवाली मिलक के अंतर्गत आगामी त्योहारों के मद्देनजर आज कोतवाली परिसर मिलक में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संभ्रांत बुद्धिजीवी नागरिकों की एक बैठक का आयोजन किया गया।
आयोजित बैठक में ईद उल अजहा, श्रावण माह तथा आगामी मेला मोहर्रम को आवश्यक दिशा निर्देशों के अनुपालन में सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु उपस्थित बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों से अपील की,
इस इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिलक सी.के. सिंह ने कुर्बानी से संबंधित आवश्यक जानकारी लोगों को उपलब्ध कराई तथा वाटर सप्लाई उपलब्धता का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मिलक उप जिलाधिकारी मिलक सहित कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं नगर के बुद्धिजीवी वर्ग के चिंतन मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे।
संवाददाता--शब्बन मियां आजर