बहजोई सम्भल /उत्तर प्रदेश
विश्व कल्याण की भावना से किया कल्याण मंदिर स्त्रोत का पाठ
बहजोई: कल्याण मंदिर स्त्रोत पाठ एवं धार्मिक प्रतियोगिता के आयोजन में जैन धर्मावलंबियों ने किया प्रतिभाग।
नगर के गोलागंज स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्री दिगम्बर जैन सभा बहजोई, स्वस्ति युवा बाल मंडल एवं जैन मिलन बहजोई के संयुक्त तत्वावधान में विश्व कल्याण की
भावना के साथ कल्याण मंदिर स्त्रोत पाठ का आयोजन किया, जिसमें जैन समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ का प्रतिभाग किया, तदोपरांत पावन वर्षायोग एवं चातुर्मास एवं नन्दीश्वर दीप व श्री सिद्धचक्र महामंडल बिधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर धार्मिक प्रतियोगिता का आयोजन
सांस्कृतिक मंत्री अंशुल जैन के निर्देशन में कराया गया विजेताओं को पुरस्कृत कर धर्म कार्यों में लगने की प्रेरणा दी गयी, पुरस्कारों का वितरण शैली जैन व मीतेश जैन के सौजन्य से किया गया। आयोजन की
अध्यक्षता सुनील कुमार जैन द्वारा की गयी, इस अवसर पर जैन सभा के महामंत्री सम्भव जैन, महिला संयोजिका अभिलाषा जैन,पहुप जैन, प्रियल जैन, शिखा जैन, वीना जैन,सरिता जैन, शैली जैन,
रंजना जैन, नीलिमा जैन,सपना जैन, साक्षी जैन, आशा जैन आदि उपस्थित रहे जबकि संचालन सांस्कृतिक मंत्री अंशुल जैन ने किया।