नवनिर्मित गो संरक्षण केंद्रों को 31 जुलाई तक उप जिलाधिकारी से प्रारंभ करने की मांग को लेकर तहसीलदार राकेश सोनी को सौंपा ज्ञापन
रामपुर (शाहबाद)। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों ने शाहाबाद तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार राकेश सोनी को सौंपकर
ग्राम ऊंचागांव और ढकिया में नव निर्मित गौ संरक्षण केन्द्रों को 31 जुलाई तक प्रारम्भ कर निराश्रित गौवंशों को संरक्षित किए जाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि तहसील शाहबाद क्षेत्र में निराश्रित गौवंशों की भरमार है
सैकड़ों गौवंशों के झुण्ड के झुण्ड जंगलों में देखे जा सकते हैं यह झुण्ड जिस दिशा में भी निकल जाएं उसी दिशा में किसानों की फसलों को तबाह कर देते हैं। जिस कारण किसान बहुत दुःखी हैं।
तथा बहुत से गौवंश अत्याधिक खूंखार किस्म के हैं जिनके द्वारा पूर्व में दो किसानों की मृत्यु भी कर दी गई है। इन घटनाओं से किसानों में भय का माहौल है। उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन अपनी नींद से नहीं जाग रहा है। आए दिन सड़कों पर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं
जिनमें गौवंशों की जानें भी चली जाती हैं। एक तरफ़ किसानों की फसलों में नुक़सान होने से किसानों को आर्थिक नुक़सान भी हो रहा है। तथा किसानों की जानें भी जा रही हैं। और गौवंश भी सुरक्षित नहीं है कई स्थानों पर गौकशी की घटनाएं भी हो रही हैं
और सड़कों पर प्रतिदिन दुर्घटनाओं में गौवंशों की मृत्यु भी रही है। जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा तहसील शाहबाद के ग्राम ऊंचागांव और ढकिया में गौ संरक्षण केन्द्र बनाए गए हैं लेकिन उन्हें अभी तक प्रारम्भ नहीं किया गया है।
जिस कारण ही गौवंशों की समस्या बनी हुई है। ज्ञापन में मांग की गई है कि ग्राम ऊंचागांव तथा ढकिया में नव निर्मित गौ संरक्षण केन्द्रों को 31 जुलाई 2023 तक प्रारम्भ कर गौवंशों को संरक्षित कर इस जटिल समस्या से निजात दिलाई जाए।
अन्यथा की स्थिति में भारतीय किसान संघ रामपुर द्वारा धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी सभी ज़िम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को ही होगी।