शादी के लिए मना करने पर पिता पुत्र ने बेटी को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शादी के लिए मना करने पर पिता पुत्र ने बेटी को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thursday, July 20, 2023 | July 20, 2023 Last Updated 2023-07-20T12:22:37Z
    Share
शादी के लिए मना करने पर पिता पुत्र ने बेटी को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

रामपुर, बेटी को अपने परिजनों से शादी करने से इंकार करने पर मार खानी पड़ी। गुस्साए पिता-पुत्र ने युवती को पीटकर घायल कर दिया। इस मामले में तहरीर के  आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मामला जनपद के टांडा थाना क्षेत्र का है, जहां गांव कुंडसेरी निवासी आकांक्षा का कहना है कि मेरे घर वाले जबरन शादी का दबाब बना रहे थे।

 मेरे मना करने पर मेरे साथ पिता, प्रताप सिंह,भाई आकाश और  प्रमोद व सतवीर ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर आ गए।

उसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया। बाद में युवती ने टांडा थाने में पिता भाई सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close