कासगंज की सभी तहसीलों में हुआ तहसील दिवस का आयोजन,
जिलाधिकारी कासगंज व पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा तहसील पटियाली में सुनी गई जन समस्याएं एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,
पटियाली में तहसील दिवस का आयोजन किया गया,
कासगंज डीएम हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा तहसील पटियाली में उपस्थित रहकर लोगों की जनसमस्याएं सुनकर उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये,
साथ ही राजस्व संबंधी प्रकरणों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर जल्द से जल्द निस्तारण कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया,
इसी दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा ये भी स्पष्ट किया गया कि तहसील दिवस पर आने वाले प्रकरणों को कतई लंबित न रखा जाए,लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे तुरंत निस्तारित किया जाए तथा तहसील दिवस में आए आवेदन पत्रों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर तय समय से किया जाए,
साथ ही निस्तारित की गई समस्या की जानकारी शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराई जाए,
इसके उपरांत जिलाधिकारी महोदया कासगंज व पुलिस अधीक्षक महोदय कासगंज द्वारा तहसील पटियाली परिसर में वृक्षारोपण किया गया व पृथ्वी को हरा भरा वनाये रखने एवं पर्यावरण को साफ व स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया,