सट्टा माफिया का सक्रिय सदस्य चढ़ा एटा पुलिस के हत्थे
एटा थाना निधौली कला पुलिस को मिली सफलता,निधौली कला पुलिस द्वारा एक सटोरिया को 1310 रूपये, एक पेन तथा सट्टा पर्ची सहित किया गया गिरफ्तार,
एटा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में जुआ/सट्टा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत,
थाना निधौली कला पुलिस द्वारा दिनांक 14.07.2023 समय 20.50 बजे अभियुक्त रुपकिशोर पुत्र शिवशंकर निवासी मौ0 मोहरान कस्बा व थाना निधौली कलां जनपद एटा को 1310 रूपये,01 पैन व सट्टा पर्ची सहित मौ0 मोहरान की गली कस्बा व थाना निधौली कलां से गिरफ्तार किया गया है,
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कला पर मु.अ.सं.- 124/2023 धारा 13 G Act पंजीकृत कर थानास्तर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है,
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
1. रुपकिशोर पुत्र शिवशंकर निवासी मौ0 मोहरान कस्बा व थाना निधौली कलां जनपद एटा,
बरामदगी
1. 1310 रूपये,01 पैन व सट्टा पर्ची
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. उ0नि0 मनोज कुमार
2. का0 अजय कुमार