पहाड़ी गेट पर सालों से टूटे हुए मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य शुरू
आज दिनांक 18 जुलाई 2023 को नगर पालिका की ओर से वार्ड 36 पहाड़ी गेट के मुख्य मार्ग का कार्य शुरू कराया गया।
आपको बताते चलें कि पहाड़ी गेट के इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते थे।
कभी बच्चों की रिक्शा पलट जाती थी तो कभी एंबुलेंस में बैठे हुए मरीज अपना दम तोड़ दिया करते थे। आसपास के दुकानदार भी राहगीरों की इस समस्या के कारण बहुत परेशान थे। लगातार पूर्व नगरपालिका चेयरमैन के पास जाकर गुहार लगाई परंतु किसी ने कोई सुध नहीं ली।
आज आम आदमी पार्टी की अध्यक्ष सना मामून ने वार्ड 36 के सभासद डॉक्टर जफर के प्रस्ताव पर तुरंत एक्शन लिया और रोड का निर्माण कराने के आदेश दिए।