यूरिया के लिए समितियों पर भटक रहे हैं किसान : शंखधार
रामपुर (मिलक), भारतीय किसान संघ की बैठक नगर कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में बोलते हुए जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि पूरे जनपद में इस समय किसानों को अपनी धान और गन्ना की फसलों में यूरिया की आवश्यकता है लेकिन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध नहीं है किसान परेशान हैं।
अगर किसी भी समिति पर यूरिया की एक गाड़ी आ जाती है जिसमें लगभग पांच सौ बोरी यूरिया होती है तो लगभग उतने ही किसानों की भीड़ लग जाती है। ऐसे में किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया कैसे
उपलब्ध हो सकेगी। जबकि सरकार और सम्बन्धित विभाग के अधिकारी दावा करते हैं कि जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त बिल्कुल अलग ही है। तथा प्राईवेट दुकानों पर यूरिया के साथ अन्य उत्पाद लगाकर किसानों को दिए जा रहे हैं
अगर अन्य उत्पादों लेने से किसान मना कर दे तो उसे यूरिया नहीं दिया जा रहा है। लेकिन सम्बन्धित विभाग अधिकारी के इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।