मणिपुर स्थित महिलाओं के प्रति अमानवीय हिंसा को लेकर जताया आक्रोश
मिलक- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति ने पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत अंबेडकर पार्क रामपुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों ने हिस्सा लिया और मणिपुर स्थित हिंसा के संबंध में महिलाओं के प्रति अमानवीय हिंसा को लेकर आक्रोश जताया तथा 3 सूत्रीय ज्ञापन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अवगत कराते हुए कहा कि मणिपुर में जो अमानवीय हिंसा महिलाओं के प्रति हुई है, उसके कारण पूरा देश शर्मसार हुआ है। इसलिए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करता है।
भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने एकजुट होकर महिलाओं के प्रति अमानवीय कृत्य एवं मणिपुर हिंसा के संबंध में घोर निंदा करते हुए कहां कि मणिपुर हिंसा के कारण राष्ट्र संपत्ति का भी नुकसान हुआ है
तथा अनेकों स्त्री पुरुष एवं बच्चों ने अपनी जान गवाई है। और जिस तरह मणिपुर की सड़कों पर भारतीय सभ्यता संस्कृति अनुसार पूजनीय महिलाओं को नंग अवस्था में सड़कों पर परेड कराई गई है। इस अमानवीय घिनौने कृत के कारण पूरे विश्व में भारत की स्वाभिमानता पर आघात पहुंचा है।
इसलिए दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए भाकियू लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष लालाराम गंगवार ने कहा कि मणिपुर सरकार पूर्णतया विफल साबित हुई है। इसलिए केंद्र सरकार को तत्काल इस संबंध में आवश्यक ठोस कदम उठाते हुए मणिपुर हिंसा को रोका जाए और दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक अभियान चलाया जाए।
आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव फिरोज चौहान ने मांग करते हुए कहा कि संपूर्ण देश में स्वामित्व योजना के तहत बनाई जाने वाली घरोनी वैधानिक रूप दिया जाए। तथा ग्रामीण एरिया की विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त किया जाए क्योंकि 18 घंटे की विद्युत आपूर्ति के स्थान पर ग्रामीण एरिया को मात्र 8 घंटे ही
विद्युत आपूर्ति प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे अशरफ अली जिला महामंत्री, गुलाम हुसैन सलाहकार मंत्री, मुशर्रफ अली जिला उपाध्यक्ष, महेश गंगवार, राम गोपाल राठौर,