वृक्षारोपण अभियान में मुस्लिम महिलाओं ने दिखाई जागरूकता

Notification

×

All labels

All Category

All labels

वृक्षारोपण अभियान में मुस्लिम महिलाओं ने दिखाई जागरूकता

Sunday, July 23, 2023 | July 23, 2023 Last Updated 2023-07-23T13:43:27Z
    Share

वृक्षारोपण अभियान में मुस्लिम महिलाओं ने दिखाई जागरूकता

मिलक -नगर पालिका परिषद मिलक वार्ड नंबर 14 से नवनिर्वाचित वार्ड सदस्या श्रीमती मुन्नी बेगम के नेतृत्व में आज मुस्लिम महिलाओं के द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया। श्रीमती मुन्नी बेगम ने अपने वार्ड अंतर्गत परीक्षेत्र में कई सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण करते हुए पौधों की

 उपलब्धता के संबंध में प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए अमृत समान है। उन्होंने कहा कि हम सब की यह जिम्मेदारी बनती है कि हम सब मिलकर वन जीवन को बचाएं, और अधिक से अधिक पौधे लगाएं । ताकि मानव जीवन को भरपूर मात्रा में शुद्ध


ऑक्सीजन प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि हम सबको इस ओर जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जरूरी नहीं कि हम वृक्षारोपण अभियान के तहत ही पौधे लगाएं, उन्होंने कहा कि हम सबकी यह जिम्मेदारी बनती है कि हम सब मिलकर अधिक से अधिक


 संख्या में अधिक ऑक्सीजन देने वाले पौधे लगाएं, उन्होंने कहा कि हम सबको यह समझ लेना चाहिए की वृक्ष मानव जीवन की आधारशिला है

हमें किसी भी रूप में इस आधारशिला को सुरक्षित रखना होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग अधिक ऑक्सीजन देने गुलमोहर, जामुन, पीपल, अमरूद, अंजीर, तेजपत्ता, मौलश्री, आदि पौधों को रोपा गया। पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष तौर

 पर मुस्लिम महिलाओं में जागरूकता नजर आई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। रिहान अल्वी, फारुख अल्वी, सिराज अहमद, अनीस मियां, सोनू अल्वी, श्रीमती नूरजहां, गुड़िया बेगम, राजू शाह आदि संपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close