हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक जिला रामपुर एक बार फिर मिसाल बन कर उभरा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक जिला रामपुर एक बार फिर मिसाल बन कर उभरा

Saturday, July 29, 2023 | July 29, 2023 Last Updated 2023-07-29T15:06:17Z
    Share
हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक जिला रामपुर एक बार फिर मिसाल बन कर उभरा

रामपुर के नगर मिलक में ताज़ियादारो और कावड़ियों का जुलूस एक साथ नजर आया


मिलक -  जनपद रामपुर के अंतर्गत नगर मिलक स्थित ताजियों का जुलूस नगर स्थित मोहल्लों से निकलकर तथा आसपास के गांव से होकर पूर्व की भांति जैसे ही मोहर्रम के मेला प्रांगण में पहुंचने शुरू हुए


 तभी अचानक रामपुर की ओर से शिवजी के भक्त कावड़ियों का एक जत्था नगर मिलक पहुंच गया उक्त जत्थे में भारी तादाद में कांवड़िए जल लेकर आ रहे थे जिनको कस्बा मीरगंज जाना था।

 उक्त कांवरियों के जत्थे को देखकर स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर फूल गए क्योंकि कांवरियों को उसी मार्ग से निकलना था जिस मार्ग पर नगर एवं क्षेत्र के ताजिए मौजूद थे। मेला प्रांगण में मौजूद ताजियादारो ने बड़ी सूझबूझ का परिचय देते हुए हिंदू मुस्लिम एकता को ध्यान में रखते हुए उक्त कांवरियों को एक साइड से निकलने के लिए रास्ता प्रदान किया।


एक तरफ ताजिए और एक तरफ शिव जी के भक्त कावड़िए इस दृश्य को देखकर सभी ने इसे हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक बताते हुए इस दृश्य और इस आस्था की प्रशंसा की। हालांकि एक पल के लिए स्थानीय प्रशासन के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी


इसीलिए आनन-फानन में भारी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ धीरे-धीरे कांवरियों को ताजियों के जुलूस के बीच से निकाला गया। कांवरियों के जत्थे में मौजूद कई शिव जी के नौजवान भक्तों ने ताजियो को प्रणाम कर आस्था जताई वहीं दूसरी ओर यह मनोरम दृश्य देखकर मुस्लिम समाज के


 युवाओं ने भी शिव जी के भक्तों के साथ सेल्फी लेना शुरू कर दी। ताजियों के मेले में मौजूद हर इंसान नजरें गड़ा कर इस मनोरम दृश्य का आनंद ले रहा था और हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही बात थी कि इसे कहते हैं हिंदू मुस्लिम एकता हालांकि इस पूरे ही


 घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सावधान रहा और जब तक कांवरियों का जत्था मेला प्रांगण को पार नहीं कर गया तब तक पुलिस प्रशासन की सांसे गले में अटकी हुई प्रतीत हुई। आज मुस्लिम समाज के ताज़ियादारो ने जिस तरह सूझबूझ और गंगा जमुना तहजीब का परिचय दिया, और हिंदू मुस्लिम एकता


का प्रतीक माने जाने वाले जनपद जिला रामपुर की शान को कायम और दायम रखा इस कार्य के लिए हर किसी ने ताज़ियादारो की दिल खोलकर भूरी भूरी प्रशंसा की। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे ताजिया दार सलीम जावेद, इकरार हुसैन,


मोहम्मद सिराज खान, जीशान खान, बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष रईस मियां आज़र, रेहान अल्वी, संजू खान, मोहम्मद अहमद कादरी, शब्बन मियां आजर, हसनैन मंसूरी, हाजी सईदुलहसन, डॉक्टर अकील अहमद, जाकिर हुसैन एडवोकेट, शाहिद मियां एडवोकेट,


राजू खान, तनवीर खान, मोहम्मद हनीफ, आरिफ अल्वी, एवं मिलक कोतवाली प्रभारी अजय पाल सिंह, कस्बा इंचार्ज रमेश चंद्र दुबे, सुरेश चंद दिवाकर, आदेश यादव,मय पुलिस फोर्स के मौके पर तैनात रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close