भाकिसं ने शहीद रामआसरे लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकिसं ने शहीद रामआसरे लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन

Thursday, August 10, 2023 | August 10, 2023 Last Updated 2023-08-10T17:14:32Z
    Share
भाकिसं ने शहीद रामआसरे लाल शर्मा की पुण्यतिथि पर किया नमन

रामपुर (मिलक) । भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसान ग्राम विक्रमपुर स्थित शहीद रामआसरे लाल शर्मा पार्क में एकत्र हुए और उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।

 जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि 10 अगस्त 2000 में पुंछ के राजौरी सेक्टर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए रामआसरे लाल शर्मा शहीद हो गए थे। हमें अपने ऐसे वीर सपूत पर गर्व है।

लेकिन ज़िम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण आज तक ग्राम विक्रमपुर में कोई भी ऐसा स्मारक, विद्यालय या अन्य कोई यादगार पहचान नहीं बनाई है जिससे कि यह ऐहसास किया जा सके कि यह गांव शहीद रामआसरे लाल शर्मा का है।

 आज उनकी 23वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय किसान संघ द्वारा उनके बड़े भाई शिव कुमार शर्मा को शॉल ओढ़ाकर तथा श्री रामचरित मानस भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री रमेश चन्द्र,


 वीरेश शर्मा, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, प्रेमबहादुर गंगवार, विमल सिंघल, विमल शर्मा, सोनू शर्मा, रघुनन्दन वशिष्ठ, सोनू सिंह, अरविन्द शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close