कोटा राजस्थान छात्रावास में मिलक के युवक मर्डर केस की सीबीआई जांच की मांग
NEET की प्रवेश परीक्षा का स्टूडेंट था होनहार मनजोत सिंह छाबड़ा
मिलक नगर पालिका परिषद मिलक की अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा गंगवार एवं भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेता कुंवर नरेंद्र सिंह गंगवार के नेतृत्व में आज एक ज्ञापन मिलक उप जिला अधिकारी को दिया गया। महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार
को संबोधित ज्ञापन के माध्यम से भाजपा नेत्री श्रीमती दीक्षा गंगवार ने कोटा राजस्थान छात्रावास मैं रहकर नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे नगर मिलक अब्दुल्लापुर निवासी हरजोत सिंह छाबड़ा के पुत्र मनजोत सिंह छाबड़ा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले के संबंध में सीबीआई
द्वारा जांच की मांग की। आज इसी प्रकरण के संबंध में नगर पालिका परिषद बोर्ड के सदस्य गण श्रीमती दीक्षा गंगवार एवं भाजपा नेता कुमार नरेंद्र सिंह गंगवार के कुशल नेतृत्व में एकत्रित होकर उपजिला अधिकारी मिलक मोनिका सिंह से मिले और उक्त प्रकरण के संबंध में महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार को संबोधित एक
ज्ञापन देते हुए इस संदिग्ध प्रकरण के संबंध में सीबीआई द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे वार्ड सभासद आसिम खान, धर्मेंद्र सक्सेना, वार्ड सभासद प्रखर वशिष्ठ, चंद्रभान मित्तल,