सरकार ने अपना संकल्प पूर्ण नहीं किया तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : शंखधार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सरकार ने अपना संकल्प पूर्ण नहीं किया तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : शंखधार

Monday, August 7, 2023 | August 07, 2023 Last Updated 2023-08-07T12:06:14Z
    Share
सरकार ने अपना संकल्प पूर्ण नहीं किया तो सड़कों पर उतरेंगे किसान : शंखधार 

रामपुर। भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसान अंबेडकर पार्क रामपुर में एकत्र हुए और सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि सरकार गठन से पूर्व भाजपा ने अपने लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में किसान हित को ध्यान में रखते हुए


 उत्तर प्रदेश के किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क देने का संकल्प लिया था सरकार गठन के बाद भारतीय किसान संघ मेरठ प्रांत के समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा अनेकों बार ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपना संकल्प पूर्ण करने का बार-बार अनुरोध किया है


 लेकिन उसके बाद भी प्रदेश में किसानों के नलकूप की बिजली अभी तक निशुल्क नहीं हुई है जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बाराबंकी में दिनांक 24 मार्च 2023 को सार्वजानिक रूप से घोषणा भी की गई थी


 कि आगामी 01 अप्रैल 2023 से प्रदेश के किसानों को नलकूप की बिजली निशुल्क मिलेगी लेकिन अभी तक ऐसा कोई भी शासनादेश बिजली विभाग को प्राप्त नहीं हुआ है जिससे कि बिजली विभाग किसानों के नलकूप की बिजली को निशुल्क कर सके।


 इसी कारण बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा किसानों को लगातार बिल जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। जो कि पूरी तरह से गलत है इससे किसान बहुत दुखी व संकट के साथ-साथ आक्रोश में भी हैं।



 आज इसी के सम्बन्ध भारतीय किसान संघ ने एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित नगर मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा द्वारा भेजकर लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 में लिए गए अपने संकल्प को अति शीघ्र पूरा करते हुए किसानों के नलकूप की बिजली को निशुल्क कराए जाने की मांग की गई है। और चेतावनी दी गई है


 कि अति अति शीघ्र अगर ऐसा न किया गया तो भारतीय किसान संघ सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा। जिसकी सभी ज़िम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। इस अवसर पर गजराम सिंह, रामवीर सिंह, राहुल भारद्वाज, ब्रह्मशंकर पाण्डेय, वीरपाल गंगवार,


 नरेश पाठक, मोहन लाल प्रजापति, राजेश लोधी, राजीव लोधी, विजेन्द्र कश्यप, फरीद अहमद, भोजराज श्रीवास्तव, विमल शर्मा, चन्द्र प्रकाश गंगवार, प्रेमबहादुर गंगवार,


 भारत सिंह यादव, सुदेश शर्मा, अमर सिंह, ब्रह्मस्वरूप गंगवार, विमल सिंघल, रामसिंह, सूरज पाल, वीरसिंह, स्वराज सिंह, विनोद, साधुराम आदि किसान मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close