महिला की गर्दन पर खड़े होकर की तंत्र साधना, हुई मौत, तांत्रिक ने कहा- 7 दिन में कर दूंगा जिंदा, 24 घंटे तक शव के साथ रहा परिवार
तंत्र क्रिया के चलते हुई महिला की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दिमागी रूप से बीमार महिला को तांत्रिक ने ठीक करने के एवज में शारीरिक यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया. तंत्र क्रिया के दौरान तांत्रिक महिला के गले पर खड़ा हो गया, जिससे महिला की मौत हो गई*
हाइलाइट्स
इटावा जिले में एक तांत्रिक ने बीमार महिला के गर्दन पर खड़े होकर की तंत्र साधना
महिला की मौत के बाद तांत्रिक ने परिवार से कहा कि 7 दिन बाद वह जिंदा हो जाएगी
दिल्ली -उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है. अपनी बीमार बेटी की मौत के बाद भी माता-पिता और भाई उसके शव को 24 घंटे से अधिक इस उम्मीद में अपने पास रखे रहे कि वह जिंदा हो जाएगी. क्योंकि इसका भरोसा एक तांत्रिक ने दिया था
कि वह 7 दिन बाद जिंदा हो जाएगी. महिला की मौत की सूचना के बाद पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि महिला की मौत कम से कम 36 घंटे पहले हुई थी और इसी वजह से महिला का शव डीकंपोज होना शुरू हो गया था.
उधर तंत्र क्रिया के चलते हुई महिला की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि दिमागी रूप से बीमार महिला को तांत्रिक ने ठीक करने के एवज में शारीरिक यातनाएं देकर मौत के घाट उतार दिया. तंत्र क्रिया के दौरान तांत्रिक महिला के गले पर खड़ा हो गया,
जिससे महिला की मौत हो गई. तांत्रिक ने महिला को पानी के पाइप से पीट-पीटकर यातनाएं भी दी. रविवार की शाम जब महिला के शरीर में कोईहलचल नहीं हुई तब जाकर परिजनों ने पुलिस को मौत की सूचना दी. घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार और पुराना शहर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे. महिला के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
दरअसल, इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र के पथवारिया मोहल्ले में 40 वर्षीय प्रिया सक्सेना की तंत्र साधना के दौरान मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. ऐसा कहा जा रहा है कि तांत्रिक क्रियाओं के चलते महिला की मौत हो गई. मृतक महिला प्रिया सक्सेना दिमागी रूप से कुछ समय से बीमार चल रही थी.
तभी उनके परिजनों के संपर्क में एक तांत्रिक आया और प्रिया को सही करने का दावा किया. तांत्रिक ने महिला और उनके घर भूत-प्रेत का साया होने की बात परिजनों को बताई थी. नवरात्रि के समय हवन पूजन और तंत्र साधना करने के बाद महिला का भूत प्रेत उतारने की बात तांत्रिक ने परिजनों को कहकर बीते शनिवार पहले हवन पूजन किया.
उसके बाद महिला का भूत भगाने के लिए पीड़ित महिला को शारीरिक यात्राएं दी गई. इस दौरान तांत्रिक ने महिला के गर्दन पर खड़े होकर तंत्र क्रिया को अंजाम दिया. साथ ही पानी के पाइप से उसके शरीर पर यातनाएं दी. इसके बाद से प्रिया होश में नहीं आई लेकिन तांत्रिक ने परिजनों को भरोसा दिया कि उनकी बेटी सात दिवस में पूरी तरीके से ठीक हो जाएगी. रविवार सुबह प्रिया को जब होश नहीं आया