उपचार के दौरान हुई महिला की मौत, परिजनों ने चिकित्सकों पर लगाया लापरवाही का आरोप
रामपुर, प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत पर परिजन भड़क गए। ग्रामीणों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। वहीं परिजन कानूनी कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को अपने साथ ले गए।
मामला जनपद के भोट थाना क्षेत्र के दरियागढ़ गांव निवासी गजेंद्र की पत्नी कंचन (21) को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार शाम को परिजनों ने उसे थूनापुर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया ।
देर शाम ऑपरेशन के बाद महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था।परिजनों ने बताया कि कुछ देर बाद महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।
चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजन महिला को रात में ही मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। महिला की मौत के बाद
मंगलवार सुबह परिजन शव को लेकर वापस थूनापुर स्थित उसी अस्पताल में पहुंच गए जहाँ पहले भर्ती होकर बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। हंगामे को देख तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। एकत्रित ग्रामीण अस्पताल प्रबंधन तथा चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए
हंगामा करने लगे। ग्रामीणों द्वारा हंगामे की सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी निशा खटाना ने कहा कि