ड्यूटी कर शाम को घर लौट रहे वाइक सवार वृद्ध को बस ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
रामपुर, ड्यूटी से घर वापस लौट रहे एक बाइक सवार वृद्ध को तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
मामला जनपद के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिशारदनगर का रहने वाला करीब 55 वर्षीय सिंघारा सिंह हाईवे स्थित जीपीएल फैक्ट्री में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
रविवार दोपहर मृतक के परिजनों ने बताया कि शनिवार की रात वह बाइक द्वारा फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। तभी हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को रौंद दिया।
हादसे में वृद्ध की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। सूचना पाकर अस्पताल पहुंची
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है। हालांकि हादसे के बाद से आरोपी चालक बस सहित फरार बताया जा रहा है।