गुलाब देवी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग के माल्यार्पण एवम बैज अलंकरण से हुआ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गुलाब देवी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग के माल्यार्पण एवम बैज अलंकरण से हुआ

Monday, October 9, 2023 | October 09, 2023 Last Updated 2023-10-09T16:59:33Z
    Share
बदायूँ-आज दिनांक 09/10/2023 को जनपदीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 के अंतिम दिवस का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुलाब देवी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माध्यमिक शिक्षा विभाग के माल्यार्पण एवम बैज अलंकरण से हुआ जोकि कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार द्वारा संपन्न हुआ।

तत्पश्चात कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ० प्रवेश कुमार ने माननीया मंत्री महोदया को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया। कार्यक्रम संयोजक/प्रधानाचार्य श्री सी०पी० सिंह द्वारा मुख्य अतिथि और पधारे अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत बुके प्रदान कर माल्यार्पण किया।


कार्यक्रम सह-संयोजक मो० इरशाद, श्री राम सहाय बिंद, डॉ० राजकमल, एवम डॉ०अनीता कुमारी ने भी मुख्य अतिथि एवम उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का अभिवादन किया। तत्पश्चात मां माननीया मंत्री महोदया ने मां शारदे की वन्दना दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया। इसके बाद प्रतियोगियों द्वारा मार्च पास्ट एवम सलामी लेने के बाद 67 वीं जनपदीय क्रीड़ा समारोह के अंतिम दिवस की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ।


स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा दी गई। इसी क्रम में नवनिर्मित 6 माह पूर्व संचालित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डहरपुर कलां की छात्राओं द्वारा राधा कृष्ण की बड़ी ही सुंदर और मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जिसने सभी दर्शक वर्ग का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।


 तत्पश्चात राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राओं की बड़ी ही सुंदर प्रस्तुति ने समां बांध दिया। सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी सराहनीय सहभागिता रखी। मुख्य अतिथि माननीया शिक्षा मंत्री की गरिमामई उपस्थिति में सीनियर बालिका वर्ग की 4×400 रिले रेस का आयोजन हुआ


जिसमें राजाराम महिला इंटर कॉलेज की छात्राएं प्रथम स्थान पाकर विजयी रहीं। माननीय राज्यमंत्री, गुलाब देवी ने सूबे के पदाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० प्रवेश कुमार तथा 67वें जनपदीय क्रीड़ा समारोह के संयोजक सी०पी० सिंह और सम्बन्धित सभी सहयोगीजन को इस सफल आयोजन के लिए काफी सराहना की।


सभी युवा खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, मूल्य, धैर्य,संयम एवम व्यवस्थित दिनचर्या के अभाव में सफलता प्राप्त करना संभव नही। तत्पश्चात समापन पूर्व परिणामों की घोषणा में व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालिका वर्ग में हिना शर्मा , भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज, उझानी ,


जूनियर बालिका वर्ग में , वंदना, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज और साक्षी, सिंगलर गर्ल्स इंटर कॉलेज, बदायूं विजयी घोषित की गई। सीनियर बालिका वर्ग में सेजल पाल, केदारनाथ महिला इंटर कालेज एवम शिवानी यादव, जीजीआईसी बिसौली ने बाजी मारी।


इसी क्रम में व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग में सब जूनियर कैटेगरी में दीपक कुमार, मदन लाल इंटर कालेज, बिसौली के नाम रही। जूनियर बालक वर्ग में शिवम कुमार, मदन लाल इंटर कॉलेज, बिसौली निखिल चौधरी , मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली एवम प्रिंस एसके इंटर कॉलेज, बदायूं ने बाजी मारी। सीनियर बालक वर्ग में बृजेश,



 मदन लाल इंटर कॉलेज, बिसौली विजेता रहे। ओवरऑल चैंपियनशिप बालिका वर्ग में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज का दबदबा रहा एवम बालक वर्ग में एस के इंटर कॉलेज बदायूं ने बाजी मारी। कार्यक्रम के अंतिम सोपान में उपस्थित जनपद के सभी राजकीय विद्यालय के समस्त प्रधानाचार्य गण का स्मृति चिन्ह देकर आभार व्यक्त किया गया। त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में जी जां से लगे सभी पी टी आई का


 डीआइओएस सर द्वारा माल्यार्पण एवम स्मृति चिन्ह प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के अंत में डीआईओएस बदायूं द्वारा इस भव्य 67वी जनपदीय क्रीड़ा समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजक सी० पी० सिंह एवम अन्य सभी सहयोगियों को शुभकामनाएं प्रेषित की। संयोजक सी० पी० सिंह ने भी सभी सहयोगियों का इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री सुरेन्द्र कुमार , प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज जी का विशेष सहयोग रहा।


समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य परिषद के जिला अध्यक्ष पुष्पदेव भारद्वाज,नरेंद्र पाल सिंह,डॉ नरेश चन्द गुप्ता,एन एल वर्मा,राजेश कुमार,राम लडते शर्मा,राजीव कुमार शर्मा,रामवीर सिंह,अमिता आलोक,अमलेश कुमारी,अल्पना कुमार, रश्मि गुप्ता,संजीव तोमर,योगेंद्र दीक्षित,करतार सिंह,योगेश त्रिपाठी,सुजीत कुमार आदि प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close