देर रात एक कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी, चालक की हुई मौके पर मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

देर रात एक कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी, चालक की हुई मौके पर मौत

Monday, November 13, 2023 | November 13, 2023 Last Updated 2023-11-13T10:06:19Z
    Share
देर रात एक कार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी, चालक की हुई मौके पर मौत

रामपुर, आपको बता दे कि देर रात कार सड़क पर खड़े ट्रक में जाकर घुस गई। जिससे कारोबारी की मौत हो गई।


 मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मामला जनपद के कैमरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला माजुल्लानगर निवासी अजरुद्दीन की केमरी में राइस मिल है। वह रविवार देर रात को मिल से घर वापस आ रहे कि रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर कार अचानक से सड़क पर खड़े ट्रक में जाकर घुस गई।


 हादसे को देख आस पास के लोग मौके दौड़ पड़े। मौके पर एकत्रित हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस भी आ गई।


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एकत्रित हुए लोगों की सहायता से कार चालक को बाहर निकाला।


उसको अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close