सम्भल बहजोई /उत्तर प्रदेश
शहीदों नाम दीप जलाकर मनाएं दीपावली सम्भव जैन
बहजोई:
बी एम बी एल जैन कॉलेज में दीपोत्सव के उपलक्ष में एक दिया देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया रंगोलियां सजाकर दीप पर्व पर सब के मंगल की कामना की।
बीएमबीएल जैन कॉलेज में दीपावली के उपलक्ष में छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के उद्देश्य से एक दिया देश के नाम एवं देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक संभव जैन ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन करके
किया इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने रंगोली के रंगों से भारत माता का नक्शा एवं सुंदर रंगोलियां जमीन पर उकेरी। एवं भारत के नक्शे को केंद्र मानकर छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों ने भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया एवं देश के लिए
अपने कर्तव्य को याद कर जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के प्रति दीप जलाकर संकल्प धारण किया साथ ही साथ सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक संभव जैन ने सभी को दीपावली से जुड़े सभी पर्वों की सभी उपस्थित जनों को बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर्व हमें प्रकाशवान होने की प्रेरणा प्रदान करता है
हमें आज देश की उन समस्याओं के निवारण का संकल्प लेना चाहिए जिससे हमारा देश सदैव स्वास्थ्य व स्वच्छ रहते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।
कहा कि एक दीपक देश के लिए समर्पण करने वाले शहीदों के नाम भी जलाकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करें। इस अवसर पर नागेश कुमार, डॉ मनोज,