रंजिश के चलते चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे को उतारा मौत के घाट क्षेत्र में फैली सनसनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रंजिश के चलते चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे को उतारा मौत के घाट क्षेत्र में फैली सनसनी

Monday, November 20, 2023 | November 20, 2023 Last Updated 2023-11-20T08:56:23Z
    Share
रंजिश के चलते चाचा ने धारदार हथियार से भतीजे को उतारा मौत के घाट क्षेत्र में फैली सनसनी


रामपुर। रंजिश के चलते चाचा ने भतीजे की धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद गांव में सनसनी  फैल गई। मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 


घटना जनपद के मिलक कोतवाली क्षेत्र के रठौंडा चौकी क्षेत्र के गांव खाताचिंतामन की है जहाँ रविवार की रात गांव निवासी पंकज पुत्र भूपसिंह ने कोतवाली पहुँच कर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई विनोद(35) गांव के ही पास शमशान भूमि में अपने गांव के ही मित्र जयसिंह पुत्र गेदनलाल के साथ सो रहा था। आरोप है

 कि अचानक से जय सिंह घायल अवस्था में भागता हुआ आया। उसने मुझे बताया कि तुम्हारे भाई विनोद को चाचा अंगनलाल और उसके दो बेटे कपिल,


काकुल व क्षेत्र के ही किरा गांव निवासी पप्पू ने  रंजिश के  चलते धारदार हथियार से हमला कर विनोद को मौत के घाट उतार दिया।जयसिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close