स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से जा रही हैं लोगों की जानें : शंखधार
रामपुर(मिलक)। मंगलवार को भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार मिलक सीमा गंगवार को सौंपा है।
जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि जनपद रामपुर में पिछले लगभग दो माह से डेंगू का प्रकोप बहुत तेज़ी से फ़ैल रहा है। जिस कारण आए दिन लोगों की मृत्यु हो रही हैं।
लेकिन स्वास्थ्य विभाग रामपुर का ध्यान इस ओर बिल्कुल भी नहीं है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद में डेंगू की रोकथाम हेतु या बचाव हेतु कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया गया है जिससे कि आम जनमानस को इसका लाभ मिल सका हो।
जनपद के अधिकांश सरकारी अस्पताल स्वयं ही बीमार हैं अनेकों प्रकार की जांचों के उपकरण अस्पताल में उपलब्ध होने बाबजूद भी उनका उपयोग नहीं किया जाता है। वहां पर मौजूद कर्मचारियों द्वारा सिर्फ़ खानापूर्ति की जा रही है।
जाँचों के लिए निज़ी लैब संचालकों से मिली भगत कर रखी है जिससे आम जनता ख़ूब लुट रही है। अधिकांश स्वास्थ्य केन्द्रों पर मौजूद कर्मचारियों का व्यवहार जनता के प्रति बिल्कुल भी ठीक नहीं है
क्योंकि अनेकों स्थानों पर स्थानीय अस्थाई कर्मचारियों को लगा लिया गया है जिस कारण आम जनता में भय का माहौल बनाया जाता है। अस्पतालों से दवाइयां नहीं मिल रही हैं। आम जनता परेशान है।
जबकि भारतीय किसान संघ को पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आम जनता के लिए उचित व्यवस्था करने का अथक प्रयास किया जा रहा है लेकिन सम्बन्धित विभाग के कुछ अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार की क्षवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।
भारतीय किसान संघ द्वारा ज्ञापन भेजकर आग्रह किया गया है कि जनपद के सभी अस्पतालों की देखरेख की ज़िम्मेदारी व निगरानी स्थानीय प्रशासन से कराने का निर्देश देने तथा
जनपद में डेंगू के स्थाई रोकथाम तथा उपचार हेतु सम्बन्धित विभाग के ज़िम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। इस अवसर