कोहरे में दो साइकिल सवारो को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोहरे में दो साइकिल सवारो को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर

Friday, November 24, 2023 | November 24, 2023 Last Updated 2023-11-24T08:17:52Z
    Share
कोहरे में दो साइकिल सवारो को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर

रामपुर। मजदूरी करने जा रहे हैं दो साइकिल सवारों को सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे को देख एकत्रित हुई भीड़ ने घायलों को बोलेरो के नीचे से निकलकर नजदीकी चिकित्सक के यहां ले गए जबकि ड्राइवर मौके को देखकर फरार हो गया। 

मामला जनपद रामपुर के पटवाई थाना क्षेत्र के बिजपुरी मथुरापुर निवासी राम भरोसे पुत्र डालचंद तथा टीकाराम पुत्र रोशन लाल रोज की तरह मजबूरी करने अपने पास के ही गांव मथुरापुर कला जा रहे थे।


मथुरापुर कला मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलोरो यूपी 22 AB 7363 दोनों साइकिल सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। खुशकिस्मती रही दोनों की कि उनके हल्की-फुल्की चोटें आई जबकि दोनों की साइकिल बोलेरो के नीचे आकर क्षतिग्रस्त हो गई।


एकत्रित हुई भीड़ में घायल हुए दोनों युवकों को घटना स्थल से ले जाकर पास के ही किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए जिनका इलाज चल रहा है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close