प्रेम प्रसंग के चलते अपने ममेरे भाई के साथ युवती हुई फरार
रामपुर। प्रेम प्रसंग के चलते युवती अपने रिश्ते के भाई के साथ फरार हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है।
मामला जनपद के अजीम नगर थाना क्षेत्र के एक गांव से है।जहाँ गांव निवासी एक युवती का अपने ममेरे भाई के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी प्रेम प्रसंग के चलते आज शुक्रवार सुबह युवती अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई।
घर वालों ने युवती को घर से गायब देखा तो उनके होश उड़ गए।
इस दौरान परिजनों ने खामोशी के साथ युवती को गांव से लेकर रिश्तेदारों तक तलाश किया, लेकिन युवती का कहीं भी कोई पता नहीं लगा।
शक होने पर परिजनों ने आरोपी युवक का नंबर लगाना चाहा तो नंबर बंद मिला। इस दौरान परिजनों को यकीन हो गया