विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान मे गौ रक्षा विभाग के अंतर्गत गोपाष्टमी का कार्यक्रम बदायूं में संपन्न हुआ
बदायूं आज दिनांक 20 नवंबर 2023 दिन सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में गौ रक्षा विभाग के अंतर्गत गोपाष्टमी का कार्यक्रम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह एवं जोश के साथ संपन्न किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मान विशाल जी भाई साहब विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बदायूं मुख्य अतिथि के तौर पर रहे उन्होंने कहा गाय की महिमा अपरंपार है गाय ही विश्व की माता है
उन्होंने कहा कि आगामी 28 नवंबर को मथुरा के फरह क्षेत्र में लगभग 200 करोड रुपए की लागत से भारत का पहला गौ अनुसंधान केंद्र बन रहा है
जिसकी आधारशिला स्वयं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सर संघ चालक श्री मान मोहन भागवत जी के द्वारा इसकी आधारशिला रखेंगे ।फिर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रज प्रांत से आए गौ रक्षा विभाग के प्रांत मंत्री श्री विपिन मिश्रा जी ने गाय के महत्व को समझाते हुए कहा
कि गाय के दूध से गाय के गोबर से कई तरह के उत्पाद बनते हैं एवं पंचगव्यों से कई तरह के उत्पाद एवं इस बार दीपावली पर दिए भी पंचगव्य से बनाकर के लोगों में वितरित किए गए थे गाय के गोबर से जहां खेती होती है
वहां गोमूत्र से लोगों की ब्लड प्रेशर ,शुगर एवं कैंसर तक भी ठीक होने के प्रमाण हैं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री संजीव प्रजापति जी ने गोवंश पालन पर जोर दिया एवं सभी को संकल्प दिलाया कि अपने घर में एक गाय जरूर पालें कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नीरज रस्तोगी,
जिला मंत्री उज्जवल गुप्ता ,जिला संगठन मंत्री वेद प्रकाश ,जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह, सह जिला मंत्री राजेश बाबूजी ,सह जिला मंत्री हरिओम पाठक, जिला सेवा प्रमुख नीरज कोचर , जिला धर्म प्रसार प्रमुख अमित सक्सेना,