न्याय पंचायत स्तरीय संकुल शिक्षक मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सदाठेर में किया गया।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

न्याय पंचायत स्तरीय संकुल शिक्षक मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सदाठेर में किया गया।

Tuesday, November 21, 2023 | November 21, 2023 Last Updated 2023-11-21T14:36:09Z
    Share
बदायूॅं । ब्लॉक कादरचौक की न्याय पंचायत बाराचिर्रा की माह - नवम्बर, 2023 की न्याय पंचायत स्तरीय संकुल शिक्षक मासिक बैठक का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सदाठेर में किया गया।

मीटिंग अपराह्न 3:00 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5:00 बजे संपन्न हुई। संकुल नोडल शिक्षक जमीर अहमद ने कहा कि समस्त संकुल शिक्षक द्वारा अपने विद्यालय को अगले माह दिसंबर, 2023 तक निपुण विद्यालय बनाने हेतु 5 प्वाइंट टूल किट का उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए और संकुल शिक्षक द्वारा


अपने न्याय पंचायत के समस्त प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निपुण भारत मॉनिटरिंग सेंटर पोर्टल का नियमित उपयोग करने हेतु प्रेरित किया जाए। संकुल शिक्षक अल्पेश कुमार वैश्य ने कहा कि समस्त प्रधानाध्यापक / इंचार्ज प्रधानाध्यापक ने यू डाइस प्लस का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं किया है

वह विद्यालय यू डाइस प्लस एवं शिक्षक प्रोफाइल तथा स्टूडेंट डाटा का कार्य दो दिन में पूर्ण करना सुनिश्चित करें और एसएमसी / पीटीएम की बैठकों का आयोजन प्रत्येक माह उद्देश्य पूर्ण कराया जाए एवं विद्यार्थियों की विद्यालय में उपस्थित 80% से अधिक रखने के लिए प्रतिदिन प्रयास करते रहे तथा डीबीटी पोर्टल पर ड्रेस सहित छात्र / छात्रा की फोटो अपलोड अवश्य करें। संकुल शिक्षक परमानंद ने कहा कि



 सभी शिक्षक को निपुण लक्ष्य ऐप पर लोगिन करने एवं माह नवंबर में एप के माध्यम से प्रत्येक छात्र / छात्रा का आकलन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए एवं निपुण लक्ष्य ऐप पर प्रदर्शित नए फीचर निपुण संवाद का उपयोग किए जाने के लिए सभी टीचर्स को प्रोत्साहित किया जाए


जिससे कि शिक्षक विभागीय निर्देशों, गतिविधियों आदि से अद्यावधिक हो सकें ।संकुल शिक्षिका कामिनी रानी ने बताया कि समस्त अध्यापकों को शिक्षक संदर्शिका के माध्यम से नियमित शिक्षक कार्य किए जाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। मीटिंग के बाद कक्षा-कक्ष में टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।


बैठक के उपरांत सभी शिक्षकों ने गूगल फॉर्म भरा और साथ ही संकुल शिक्षकों ने अपना डीसीएफ को भरकर सबमिट किया। अंत में प्राथमिक विद्यालय सदाठेर की प्रधानाध्यापिका रूमाना बेगम ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुहम्मद रूमान,


शाइस्ता परवीन, जावेद अली, रूमाना बेगम, अंजुमन फातिमा, तलत खान, अंजुम बी, इकबाल फात्मा, लुबना ज़बीं, मोहिनी गुप्ता,ज्योति, शिव कुमारी शाक्य, अलकेश कुमार, विपिन कुमार, हरेन्द्र मोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close